रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर और अबिकापुर कलेक्टर से कोरोना को लेकर की गई आवश्यक तैयारी जानकारी ली।उन्होंने ने कहा कि सारी आवश्यक तैयारी समय रहते पूरी हो।हर किसी को खाद्यान्न और बेहतर सुविधा मिले इसके लिये प्रशासन अपनी तैयारी रखे। उन्होंने कहा कि गांवों में अतिरिक्त चावल का भंडारण रहे। साथ ही केन्द्र सरकार की योजना का लाभ आम लोगों तक सीधा पहुँचे इसका ख़याल रखना चाहिये। जिलाधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष को आश्वस्त किया कि व्यवस्थाओं में कोई कमी नही रहने दी जायेगी।