रायपुर : रायपुर कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रदेश की शराब दुकान बंद नहीं की जाएंगी यह कहना है प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का।
आबकारी मंत्री का कवासी लखमा ने साफ कह दिया है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रदेश की शराब दुकानों को बंद करने फिलहाल सरकार विचार नहीं कर रही है उन्होंने कहा की जो केंद्र सरकार से निर्देश जारी किए जा रहे हैं उसी के आधार पर प्रदेश में भी कोरोना वायरस से निपटने सरकार ने तैयारी कर रखी है हालांकि इस बीच अब तक शराब दुकान बंद करने को लेकर किसी तरह के ना तो निर्देश प्राप्त हुए हैं और ना ही राज्य सरकार के द्वारा इस पर विचार किया जा रहा है
बता दें कि करोना वायरस को लेकर प्रदेश में एतिहात के तौर पर सभी शैक्षणिक संस्थान, स्कूल कॉलेज मॉल सिनेमा घर जिम स्विमिंग पूल सहित तमाम ऐसे संस्थानों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं जहां की काफी संख्या में लोग जमा होते हैं सरकार के आदेश के अनुसार 31 मार्च तक यह सभी संस्थान बंद रहेंगे लेकिन सरकार ने अब तक शराब दुकान बार और रहता को बंद करने के आदेश जारी नहीं किए हैं इसे बंद करने को लेकर कई संगठनों ने सरकार से मांग भी है अब देखने वाली बात है कि इस मांग पर सरकार का आगे क्या रुख रहता है