बिलासपुर कलेक्टर ने कल मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया

Chhattisgarh
  • बिलासपुर : कलेक्टर ने आज शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी में नगरी निकाय निर्वाचन 2019 अंतर्गत नगर पालिका निगम बिलासपुर के निर्वाचन हेतु कल 24 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया नगर निगम के 70 वार्डों के मतों की गिनती 7 कमरों में की जाएगी। कलेक्टर ने गणना hall का निरीक्षण किया गणना कर्मियों और गणना एजेंटों की बैठक व्यवस्था देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए
    । मतगणना 24 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगी 234 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ।यह कर्मचारी मतगणना कार्य संपन्न करेंगे । कर्मचारियों को प्रातः 8:00 बजे तक मतगणना स्थल पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है । डाक मतपत्रों की गिनती अलग कमरे में होगी ।सबसे पहले डाक मतों की गिनती की जाएगी।वार्ड नंबर 1 से 10 तक के मतों की गिनती 11 टेबल में होगी इसी तरह वार्ड क्रमांक 11 से 20 के मतों की गिनती 14 टेबल में वार्ड क्रमांक 21 से 30 के मतों की गिनती 12 table वार्ड क्रमांक 31 से 40 तक के मतों की गिनती 11 टेबल में वार्ड क्रमांक 41 se 50 तक के मतों की गिनती 11 टेबल में वार्ड क्रमांक 51 से 60 टक्के मतों की गिनती 13 टेबल में और वार्ड क्रमांक 61 से 70 तक के मतों की गिनती 11 टेबल में की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *