किट-पेटी निरीक्षण के दौरान जवानों द्वारा मार्च सलामी दी गई

Chhattisgarh

Raipur: आज दिनांक 08.02.2025 को  अनिमा एस. कुजूर, संभागीय सेनानी, नगर सेना, रायपुर संभाग, छ.ग. के द्वारा कार्यालय जिला सेनानी, नगर सेना, रायपुर छ.ग. का वार्षिक कार्यालय निरीक्षण एवं किट-पेटी निरीक्षण के दौरान जवानों द्वारा मार्च सलामी दी गई तथा जवानों का सैनिक सम्मेलन लिया गया, जिसमें जवानों ने अपनी समस्याओं के बारे में रूबरू कराया, जिसके निराकरण हेतु जवानों को आश्वासन दिया गया। जवानों को उच्चकोटी के अनुशासन में रहने तथा सजगता के साथ ड्यूटी करने की अपील की गई। उक्त निरीक्षण के दौरान नगर सेना, अग्निशमन एवं एसडीआरएफ के 191 जवान सम्मिलित रहे। जिले के निरीक्षण के दौरान जिला सेनानी, नगर सेना एवं जिला अग्निशमन अधिकारी पुष्पराज सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *