रायपुर : दिनांक15/12/2109 को वरिष्ठ पत्रकार रविकांत कौशिक जी के निधन पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने दुःख व्यक्त किया है।
अपने संदेश में उन्होने कहा कि कौशिक एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार थे।खबरों के लिए उनका जुझारूपन देखते ही बनता था।
उन्होंने अपनी कलम की ताकत का हमेशा से शासन-प्रशासन में सुधार वह समाज के हित में किया। बृजमोहन ने कहा कि पिछले 40 सालों से उनसे मेरा घनिष्ट मित्रवत संबंध रहा है। कौशिक इस तरह चला जाना छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख के अवसर पर मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनके परिवार को सहनशक्ति तथा मृतआत्मा को श्री चरणों में प्रदान करें।
ॐ शांति