शिक्षा और समाज निर्माण में योगदान के लिए प्रदेशभर के 125 से अधिक सिख शिक्षक सम्मानित

Uncategorized

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख काउंसिल द्वारा प्रदेशभर के शिक्षकों के सम्मान में विशेष पहल की गई। काउंसिल की ओर से आयोजित ऑनलाइन फेलिसिटेशन कार्यक्रम में प्रदेश के 125 से अधिक शिक्षकों को Certificate of Appreciation प्रदान कर शिक्षा, संस्कार और समाज निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

ऑनलाइन सम्मान के बाद इन शिक्षकों का राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय में आयोजित सादे एवं गरिमामय समारोह में प्रत्यक्ष रूप से भी सम्मान किया गया।समारोह में रायपुर के अलावा दुर्ग, भिलाई, धमतरी, जगदलपुर, सरगुजा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे नई पीढ़ी के संस्कार, चरित्र, व्यक्तित्व और सामाजिक जिम्मेदारी के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु-शिष्य संबंध को विशेष सम्मान प्राप्त है और समाज निर्माण में शिक्षकों का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहा है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख काउंसिल के संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को उनके कैरियर निर्माण के लिए शिक्षकों के माध्यम से निशुल्क ट्यूशन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी आने वाले समय में संस्था की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए विशेष पहल की जाएगी।कार्यक्रम की संयोजिका एवं छत्तीसगढ़ सिख काउंसिल लेडीज विंग की अध्यक्ष रतनजीत कौर ने आयोजन का संयोजन किया। इस अवसर पर काउंसिल के जनरल महासचिव गगन सिंह हंसपाल, राजू गुंबर, दलविंदर बेदी, गुरदीप टुटेजा सहित काउंसिल के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिक्षकों की सहभागिता ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। सम्मानित शिक्षकों ने इस पहल के लिए छत्तीसगढ़ सिख काउंसिल का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *