गणेशोत्सव समाज को जोड़ने और संगठित करने का महापर्व: बृजमोहन अग्रवाल

Uncategorized

रायपुर : 22 सितंबर2026, पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन भवन में सोमवार को गणेशोत्सव समिति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी में गणेशोत्सव का आयोजन करने वाली समितियों, पदाधिकारियों और व्यवस्था संभालने वाले सक्रिय स्वयंसेवकों का सम्मान किया। उन्होंने आयोजन में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और सेवाभाव की सराहना की।समारोह को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने सार्वजनिक गणेशोत्सव की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने आजादी के आंदोलन के दौरान समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से सार्वजनिक गणेशोत्सव की शुरुआत की थी। आज भी गणेशोत्सव मोहल्लों, कॉलोनियों और समाज को एक सूत्र में जोड़ने का बड़ा माध्यम बना हुआ है।उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान बच्चे, बुजुर्ग और युवा एक साथ पूजा-अर्चना और आरती में शामिल होते हैं। इससे आपसी मेलजोल और भाईचारा बढ़ता है। गरीब और अमीर सभी वर्गों की इसमें समान भागीदारी होती है और यही सामाजिक एकता की ताकत है।

युवाओं को अनुशासन और व्यवस्था का संदेशबृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं से उत्सव के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव में उत्साह और उमंग के साथ व्यवस्था का भी ध्यान रखना जरूरी है। पंडालों और विसर्जन के दौरान धक्का-मुक्की, हुड़दंग या किसी महिला और युवती को असुविधा नहीं होनी चाहिए।झांकियों से नई पीढ़ी को मिल रहे संस्कृति और इतिहास के संस्कारगणेशोत्सव में झांकियों और प्रतिमाओं के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समितियां श्रवण कुमार, हनुमान जी और अन्य पौराणिक कथाओं पर आधारित झांकियां और प्रतिमाएं तैयार कर रही हैं। इन्हें देखकर बच्चे अपने माता-पिता से सवाल करते हैं और इस बहाने उन्हें वेद, पुराण, रामायण, महाभारत और गीता जैसे भारतीय संस्कृति के ग्रंथों की जानकारी मिलती है।

उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव की झांकियां और आयोजन नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और इतिहास से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने के लिए जोन अध्यक्ष एवं पार्षद अंबर अग्रवाल, भाजयुमो जिला मंत्री श्लोक शर्मा, समाजसेवी विशाल खंडेलवाल, सुरेश शर्मा सहित पूरी टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *