रायपुर, : दिनांक 08 दिसंबर 2019, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 दिसंबर को अपने रायपुर निवास से दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर 1:30 बजे दुर्ग जिले के पाटन तहसील स्थित ग्राम महकाखुर्द पहुंचेंगे और वहां गीता जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे । बघेल महकाखुर्द से अपरान्ह 3:10 बजे राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम आएंगे और वहां किसान रैली के कार्यक्रम में शामिल होंगे।