पामगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने मानवता दिखाते हुए बुजुर्ग मोतीराम श्रीवास को हॉस्पिटल पहुंचाया

Chhattisgarh

पामगढ़ : जिला जांजगीर के पामगढ़ स्टेट बैंक  के सामने आज हादसा हो गया। स्टेट बैंक पामगढ़ में अपनी पत्नी के साथ वृद्धा पेंशन लेने आये वृद्ध मोतीराम श्रीवास पिता चैतराम श्रीवास उम्र लगभग 80 वर्ष ग्राम पेण्ड्री थाना पामगढ़ अचानक मेन रोड किनारे चक्कर खाकर गिर गया था जिसके सिर में चोंट लगी थी घटना करीबन 1:30 बजे दोपहर का था सैकड़ों लोग सड़क पर आवागमन कर रहे थे मानवता शर्मसार होती रही एक घंटा बीत जाने पर किसी ने वृद्ध के मदद के लिए कोई सुध नहीं ली वृद्ध की पत्नी आहत के सिर को अपने गोद में लेकर बैठी रही सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी पामगढ़ राजकुमार लहरे ने मानवता दिखाते हुए सबसे पहले बुजुर्ग मोतीराम श्रीवास को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पामगढ़ लेकर आया एवं प्राथमिक उपचार कराया, फिर वृद्ध के पुत्रो परिवार वालों से संपर्क कर जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *