चिलचिलाती धूप में भी कांग्रेसी जनसम्पर्क करते रहे ,जनता ने खूब किया रवि का समर्थन

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : मालखरौदा जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रवि शेखर भारद्वाज के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष  जितेन्द्र विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौरा करके घर घर जाकर  कांग्रेस को वोट करने की और सरकार बनाने एवम् राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील किया । जनता ने खूब समर्थन दिया।

चिलचिलाती धूप में क्षेत्र की कलमी, नगझर, नवापारा, समेत आधा दर्जन गांवो में जाकर जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रवि शेखर भारद्वाज की समर्थन में लोगो से मुलाकात करके कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का अपील किया है ।
ग्राम नवापारा सभा को संबोधित करते हुए राजा  ने कहा कि निश्चित ही कांग्रेस के सरकार बनने पर आम लोगों को काफी फायदा होगा, कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है, न्याय योजना के बारे में मतदाताओं को बारीकी से समझाया , साथ ही साथ मोदी द्वारा किए गए 2014 के घोषणा वायदे को भी याद दिलाया और कहा कि मोदी सरकार जुमलों की सरकार हैं, । कार्यक्रम को अयोध्या भारद्वाज लच्छी राम यादव ने भी संबोधित किया आभार प्रदर्शन प्रेमसिंह नेताम ने किया ।।
इस जनसंपर्क में  राजा के साथ मोहनमनी जाटवार ( पूर्व प्रत्यासी मालखरौदा विधानसभा), अयोध्या भारद्वाज ( जिला अध्यक्ष अजा विभाग ) वृंदा धीवर ( सचिव जिला कांग्रेस कमेटी & पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ ), प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुरुषोत्तम साहू, गिरधर चंद्रा, आनंद चंद्रा ( प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग ), भुवनेश्वर पटेल, लच्छी राम यादव, युगल किशोर प्रेमसिंह नेताम ( पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस) छोटू जायसवाल, धनीराम सोनवानी ,अंगद ओगर, मानव सिदार, चंदन सिदार , नरसिंह साहू, समेत ग्रामवासी सैकड़ों के तादात में उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *