रायगढ़ : जिला रायगढ़ के सरिया थाना प्रभारी जितेंद्र चंद्रवंसी और उनकी टीम ने गांजे की खेप को धर दबोचा है ।जानकरी के मुताबिक ओडिशा के बरगढ़ से यूपी के रहने वाले तीन युवक यात्री वाहन में एक क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ(गांजा)सोहेला ,डोंगरीपाली,
बरमकेला और सरिया के राश्ते यूपी ले जाने की मुखबिर से सूचना मिलते ही सरिया थाना प्रभारी और उनकी टीम ने छेवारीपाली क्षेत्र में घेरा बंदी कर गांजा तस्करो को पकड़ने में कामयाब रहे, जिनके पास से यात्री वाहन में 105 किलो मादक पदार्थ (गांजा) मिला जिसकी जप्ती कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।