कलेक्टोरेट का होगा आधुनिकीकरण …  मुख्य सचिव ने सर्वसुविधायुक्त बनाने के दिये निर्देष 

Chhattisgarh

रायपुर : मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने आज सुबह कलेक्टोरेट परिसर का दौरा किया। उन्होने वहां के अनावष्यक निर्माणों को हटाकर रोड़ चैड़ीकरण करने के साथ ही सुविधाजनक बनाने के निर्देष दिये। रायपुर नगर निगम के जोन 4 के जोन कमिष्नर  चंदन शर्मा ने बताया कि मंडल आज सुबह करीब सवा सात बजे कलेक्टोरेट परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग की सचिव  अलरमेलमंगई डी, रायपुर कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन, निगम आयुक्त  षिव अनंत तायल, रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख भी मौजूद थे। पूरे परिसर का उन्होने घूम-घूमकर जायजा लिया। उन्होने कहा कि कलेक्टोरेट परिसर को राज्य की राजधानी का कलेक्टोरेट जैसा होना चाहिए। यहां की सड़के सकरी है। अनावष्यक निर्माण को हटाकर सड़को को सुविधाजनक बनाया जाये। इसके लुक को भी बढ़िया बनाया जाये। इसके बाद उन्होने आक्सीजोन के पास बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग का भी जायजा लिया। वहां उन्होने एक-एक बिन्दु पर अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद मंडल निगमायुक्त  तायल को अपनी दुपहिया में बैठाकर शहर का जायजा लेने निकले। उन्होने कोतवाली थाने को भी देखा। थाना भवन को आधुनिक बनाने तथा पार्किंग की जगह का अधिक से अधिक उपयोग करने के उन्होने निर्देष दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *