दंतेवाड़ा : सीजेएम कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या का आरोपी फरार हो गया है. आरोपी संजय निषाद पर 2 जवानों की हत्या का आरोप है. आरोपी संजय निषाद को बीजापुर से दंतेवाड़ा कोर्ट पेशी के लिए लाया गया था. जवानों की हत्या के मामले में आरोपी को दंतेवाड़ा के सीजेएम कोर्ट लाया गया था. पेशी के दौरान आरोपी मौका मिलते ही फरार हो गया. दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है.