रायपुर ब्रेकिंग..स्टेरॉयड्स वाली दवा लेने से बॉडी बिल्डर सुमित की हुई मौत

Chhattisgarh

रायपुर ब्रेकिंग् : स्टेरॉयड्स वाली दवाओं के सेवन के चलते हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे संदीप ठाकुर की कल  रात याने 25 नवम्बर को मौत हो गई।दो सप्ताह से निजी अस्पताल में  उपचार चल रहा था । स्टेरॉयड्स वाली दवा देने के मामले में आज़ाद चौक थाने में है केस दर्ज , इस मामले में एक आरोपी सुमित राय चौधरी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है , मामले का दूसरा आरोपी मुंबई निवासी नीलेश परमार अब भी है फरार । संदीप  की मौत के बाद अब पुलिस और धारा भी जोड़ सकती है।

आजाद चौक थाना इलाके के समता कॉलोनी में जिम चलाने वाले संचालक सुमित राय चौधरी ने संदीप ठाकुर को अच्छी बॉडी बनाने के लिए स्टेरॉयड्स वाली दवा दिया था। दवा लेते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और 25 नवंबर की रात उसकी मौत हो गई. मिस्टर छत्तीसगढ़ रहे जिम प्रशिक्षक सुमित राय यह दवा मुंबई निवासी नीलेश परमार से मंगवाता था। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 308,326,34 के तहत अपराध कायम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *