जल आपूर्ति संधारण एवं मरम्मत के लिए तीन करोड़ रुपए स्वीकृत : मंत्री डहरिया

Chhattisgarh

रायपुर 21 नवम्बर 2019/ नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने बुधवार को बिलासपुर कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान जल आपूर्ति संधारण एवं मरम्मत के लिए 3 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बिलासपुर शहर से रायपुर की ओर जाने के लिए घुरू-अमेरी-तिफरा को मुख्य मार्ग रूप में विकसित करने के प्रस्ताव भेजने अधिकारियों को निर्देश दिए। डाॅ. डहरिया नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *