रायपुर : केबिनेट की बैठक के समापन होने के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए बताया कि आज के बैठक में निर्णय लिया गया है कि विधानसभा शुरू होने के पहले राष्ट्रगान का वन्दन करते थे,,,लेकिन अब राष्ट्रगान के पश्चात राज्य गीत अरपा पैरी का वन्दन होगा.. ,,, वही यह भी निर्णय लिया गया है कि छत्तीसगढ़ के वनगमन को सवारा जाएगा,,, जिसमें कोरिया जिले के सीतामढ़ी चौकी, सरगुजा के रामगढ़, जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण, बलौदा बाजार के तूरतिया, रायपुर के चंदखुरी, गरियाबंद के राजीम, धमतरी के सिहावा और बस्तर के जगदलपुर को संवारा जाएगा।