रायपुर : दिनांक 20 नवम्बर 2019/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 नवम्बर को धमतरी के दौरे पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम केे अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 11.55 बजे धमतरी पहुंचेेगें और वहां विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री आमसभा स्थल पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन करने के बाद दोपहर 1.15 बजे दिवीत भवन दानीटोला में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल दोपहर 2.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।