नौनिहालों के भविष्य पर लापरवाही घातक: उपासने

Chhattisgarh

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कांग्रेस सरकार को नौसिखिया कहते हुए कहा कि कुपोषण पर बड़ी-बड़ी बात करने वाली कांग्रेस सरकार के मुखिया को स्कूलों के मध्यान भोजन में दिए जाने वाले सोया दूध पर नजर डालनी चाहिए। अकर्मणता की मिसाल बनी प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। नौनिहालों को अमानक सोया मिल्क दिया गया जिसे बच्चों ने पीने से मना कर दिया और खाली पेट ही पढ़ाई कर घर लौट को जाने पर मजबूर हैं।
भाजपा प्रवक्ता उपासने ने कहा कि अंडा के नाम पर वाहवाही लूटने की कोशिश की लेकिन हासिल आया अंडा। कांग्रेस सरकार ने ना तो अंडा खिलाने का आदेश वापस लिया और ना ही कोई अन्य पौष्टिक आहार अंडे के बदले बच्चों को दिया जा रहा है। समाचार पत्रों में सुर्खिया बटोर रहा सोया मिल्क आहार को बच्चों ने रिजेक्ट कर दिया लेकिन सरकार अभी तक मिल्क सप्लाई करने वालों पर कोई कार्रवाई नही कर रही। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि गलत करने वालों के हौसले बुलंद है। उन्होंने कहा कि दुर्ग के स्कूलों का ऐसा मंजर है तो उन सुदूर इलाकों में पढ़ने वालो का क्या हाल होगा, यह भगवान ही जानता होगा। कांग्रेस सरकार के मुखिया तुरंत मध्यान भोजन की सुध लेवें और नौनिहालों का जीवन संवारने में ध्यान देवें। भाजपा प्रवक्ता श्री उपासने ने कहा कि जिस तरह की लापरवाही और जैसा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार शासन का सामने आ रहा है, उसमें भगवान न करे कल कोई अप्रिय घटना न घट जाए। उन्होंने कहा कि सस्ती राजनीतिक हथकंडों को छोड़कर प्राथमिक शिक्षा और नौनिहालों के जीवन और भविष्य से जुड़े मामलों पर सरकार को सचेत एवं जवाबदेह होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *