रायपुर/12/11/2019/ सिक्ख धर्म के संस्थापक” गुरु नानक देव जी ” के 550 वे प्रकाश पर्व पर खालसा स्कूल रायपुर में आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक कर सभी के जीवन मे सुख,समृद्धि और शांति प्रदान करने कामना की और लंगर में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने मौजूद सिक्ख भाईयों से गले मिलकर इस पावन पर्व की बधाई दी।