जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे द्वारा रायपुर सांसद को दिया ज्ञापन

Chhattisgarh
रायपुर : कल  दिनांक 11/11/19 को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे द्वारा रायपुर सांसद सुनील सोनी को बिलापुर से मुम्बई नई एक्सप्रेस रेल प्रारंभ करने ज्ञापन दिया निलेश चौहान ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य से शुरू होने वाली मुम्बई तक सीधी रेल सुविधा नही है जिसके कारण हमारे प्रदेश के लोगो को आरक्षण प्राप्त करने में असुविधाएं होती है क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य में आने वाली सभी रेल दूसरे प्रदेश से भर कर आती है,जिसके कारण छ. ग के लोगो को आरक्षित और अनारक्षित सीट प्राप्त करने में बड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे यह मांग करती है कि दुरंतो के तर्ज पर बिलासपुर ,रायपुर,दुर्ग, राजनांदगांव, नागपुर से शिरडी,नासिक होते हुए मुम्बई तक यह सुविधा प्रारंभ की जाए ।
इसमें मुख्य रूप से निलेश चौहान, अजय पाल, विक्रम नेताम, सुनील पांडेय, रोहन तांडी, लक्ष्य गुप्ता, अभिषेख जैन,शैव्या गुप्ता, अनस खान एव अन्य कार्यकता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *