रायपुर, : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सवेरे 5:15 बजे राजधानी रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान करेंगे ।
मुख्यमंत्री निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां श्री गुरुनानक स्कूल दयालबंद प्रांगण में आयोजित गुरुनानक जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे । दोपहर 1:00 बजे रतनपुर आएंगे और वहां कुर्मी महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3:20 बजे रायपुर लौट आएंगे।