चित्रकोट उपचुनाव समाप्त होते ही कांग्रेस में राजनैतिक गतिविधियां तेज

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक23 अक्टूबर 2019 चित्रकोट उपचुनाव समाप्त होते ही कांग्रेस में राजनैतिक गतिविधियां तेज हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आव्हान पर 24 अक्टूबर को केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जिला और ब्लाक मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया है। केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देश आज भारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, चाहे व्यापारी हो, किसान हो या आमजनता आर्थिक मंदी के चलते करोड़ो लोग बेरोजगार हो गए है, देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। 45 वर्ष में सबसे ज्यादा अधिक बेरोजगारी की दर 8.1% तक पहुंच गई है और मूलभूत जरूरतों की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं और देश का बैंकिंग सिस्टम ही नष्ट हो रहा है। ऐसी स्थिति को देखते हुये केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का विरोध आवश्यक हो गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने देश में फैली आर्थिक मंदी को लेकर दिनांक 24 अक्टूबर 2019 को केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में एक-दिवसीय धरना, प्रदर्शन, आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया गया है।

दिनांक 24 अक्टूबर 2019 को धरना प्रदर्शन आंदोलन में सभी ब्लाक और जिला इकाइयों को स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के जिला, ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय-निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन, कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित कर आंदोलन को सफल बनाने के निर्देश दिये गये है। आंदोलन पश्चात विस्तृत प्रतिवेदन समाचार पत्रों की कतरने, फोटोग्रफ सहित अनिवार्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *