नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर रोकथाम करने की दृष्टि से शुरू किया जाएगा विशेष सेनेटाईजेशन अभियान : महापौर एजाज

Chhattisgarh

रायपुर – रायपुर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें नगर निगम के जोन 1 और 2 के सभी वार्डों में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर रोकथाम करने की दृष्टि से विशेष सेनेटाईजेशन अभियान चलाएंगी. आज महापौर एजाज ढेबर ने ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि पंकज शर्मा, एम. आई. सी. सदस्य  सुन्दर जोगी, सुरेश चन्नावार, जोन 2 अध्यक्ष  बंटी होरा,जोन 10 के जोन अध्यक्ष  आकाशदीप शर्मा, पार्षद  अमितेश भारद्वाज, कामरान अंसारी, नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी  विजय पाण्डेय सहित निगम जोन 1 और 2 के पार्षदगणो, सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में जोन 1 एवं जोन 2 के 7- 7 वार्डों हेतु कुल 14 विशेष टीमों को हरी झंडी दिखाकर वार्डों में विशेष सेनेटाईजेशन स्प्रे अभियान चलाने निगम सफाई वाहन, सेनेटाईजर स्प्रे, चुना, ब्लीचिंग पाउडर, फागिंग मशीन के साथ रवाना किया. हर वार्ड हेतु निगम स्वास्थ्य विभाग ने 10 – 10 सफाई मित्रों की टीम बनाई है, आज निगम जोन 1 एवं 2 के 7 – 7 वार्डों को सेनेटाईज स्प्रे अभियान चलाकर करने जोन 1 के लिये 70 और जोन 2 के लिये 70 सफाई मित्रों की टीम को महापौर  ढेबर ने रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि शर्मा, एम. आई. सी. सदस्य  जोगी,  चन्नावार, जोन 2 अध्यक्ष  होरा, जोन 10 अध्यक्ष  शर्मा, पार्षदगणो सहित रवाना किया. महापौर ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी  पाण्डेय एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियो को विशेष सेनेटाईजेशन अभियान का कार्य सतत निगरानी के साथ जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से गुणवत्तायुक्त तरीके से करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. महापौर ने सभी वार्डों के शत- प्रतिशत एरिया को सेनेटाईजेशन अभियान, फागिंग अभियान, चुना, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के अभियान के माध्यम से कवर करते हुए कोविड 19 के वायरस के संक्रमण के प्रसार की कारगर रोकथाम का हरसंभव प्रयास सुचारु रूप से सुनिश्चित करने निगम स्वास्थ्य अधिकारियो को निर्देशित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *