चित्रकोट की जनता देगी कांग्रेस को जवाब : कौशिक

Chhattisgarh

जगदलपुर : दिनांक  13अक्टूबर 2019,नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ का विकास नहीं चाहती। झूठे वायदे कर कांग्रेस सरकार ने जनता को छला है।अब इसका माकूल जवाब जनता ही कांग्रेस को देगी।

चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में लोहंडीगुडा़ क्षेत्र के धाराउर ग्राम में सभा को संबोधित करते हुए कौशिक ने कहा कि कांगेस सरकार के 10 महीने के कार्यकाल में ही छत्तीसगढ़ में विकास के ठप हो गये है। प्रदेश कर्ज में डूब गया है। कांग्रेस के पास सिवाय झूठे वायदे करने के अलावा कुछ नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि दंतेवाडा़ उपचुनाव सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर जीता है। चित्रकोट चुनाव में भी यही सब करने की नीति कांग्रेस बना रही है। मगर चित्रकोट की जनता मौजूदा चुनाव में कांगेस को सीधा जवाब देगी। भाजपा के कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर मैदान में है। क्षेत्र के विकास के लिये जनता भाजपा के साथ है।

सभा में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री डा.सुभाऊ कश्यप,पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप,भाजपा जिलाअध्यक्ष बैदूराम कश्यप,जबीता मंडावी,योगेन्द्र पांडे सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *