भाजपा चुनाव हारने के बाद बोलेगी कांग्रेस को नक्सलियों ने जिताया : कवासी लखमा

Chhattisgarh

जगदलपुर : प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक को चुनौती दिया है कि अगर चित्रकोट उपचुनाव भाजपा जीतती है तो वो शेर है और अगर कांग्रेस जीतती है तो कांग्रेस शेर होगी। भाजपा चुनाव हारने के बाद बोलेगी कि कांग्रेस को नक्सलियों ने चुनाव जीताया है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के चित्रकोट उपचुनाव के प्रभारी नारायण चंदेल से भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान इस संवाददाता ने सवाल किया था कि बस्तर से भाजपा लगातार हार रही है, वही नक्सलियों के द्वारा जारी किए गए पर्चे में भाजपा और संघ के आदिवासी नेताओं का विरोध करने की अपील की गई हैं जिसके कारण भाजपा बस्तर संभााग से लगातार हार रही है। इस सवाल का जवाब  चंदेल ने देना उचित नहीं समझा और वे मौन रहे इसका सधा हुआ जवाब भाजपा के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने देते हुए बस इतना ही कहा की भाजपा नक्सलियों का समर्थन नहीं करती है। इस जवाब पर इस संवाददाता के द्वारा यह पूछा गया कि क्या आप यह मानतेे हैं कि नक्सलियों का समर्थन बस्तर संभाग में कांग्रेस को मिल रहा है इस प्रश्न का उत्तर देना भाजपा के चित्रकूट विधानसभा के प्रभारी नारायण चंदेल और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भी उचित नहीं समझा और वे मौन साध गए।
मंत्री लखमा ने कहा कि चित्रकोट उपचुनाव में पूर्व मंत्री केदार कश्यप और महेश गागड़ा ही चुनावी मैदान में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक चुनावी दंगल से गायब हैं। इससे साफ दिखाई देता है कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं।
मंत्री लखमा ने भाजपा के चुनाव प्रभारी नारायण चंदेल पर भी तंज कसा है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने चित्रकोट उपचुनाव के लिए ऐसे विधायक को प्रभारी बनाया है, जिन्हें बस्तर की जनता जानती ही नही हैं। इसके साथ ही उन्हें क्षेत्र की समस्याओं और भाषा की जानकारी नही हैं, ऐसे में जनता भाजपा को अपना मत कैसे देगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद भाजपा बोलेगी की कांग्रेस को नक्सलियों ने चुनाव जिताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *