रायपुर : दिनांक11 अक्टूबर 2019। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150 जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी ब्लॉको में 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गांधी विचार पदयात्रा के जरिए गांधी जी के सत्य अहिंसा के विचारधारा को जन जन तक पहुंचा कर छत्तीसगढ़ के सामाजिक समरसता एकता अखंडता भाईचारा को मजबूत करने पदयात्रा किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की गांधीवादी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जायेगा। गांधी विचार पदयात्रा में आम जनता के साथ कांग्रेस संगठन पदाधिकारी विधायक सांसद कार्यकर्ता एवं मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हो रहे है। गांधी विचार पदयात्रा के दौरान आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों का भी सम्मान किया जा रहा है।