धमतरी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने किया रकतदान

Chhattisgarh

धमतरी : जिला पुलिस अधीक्षक धमतरी बालाजी राव के मार्गदर्शन में धमतरी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छिक रूप से रक्तदान किया जा रहा है। रक्तदान ग्रुप के सहयोग से उक्त शिविर जिला अस्पताल धमतरी में लगाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी मनीषा ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक अरुण जोशी की उपस्थिति में निरीक्षक गगन बाजपेई थाना प्रभारी धमतरी, निरीक्षक हेमेंद्र टंडन आजाक थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक हेमंत यादव, प्रधान आरक्षक शिवशंकर ठाकुर, आरक्षक छोटे लाल साहू, डिगेश शर्मा व डीकेश सिन्हा ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदान ग्रुप के लक्ष्मण पहलवान, शिवा प्रधान, रामकुमार साहू , ननकू महाराज, गजानन विश्वकर्मा, चोखेलाल साहू भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *