बीजापुर : दिनांक 11अक्टूबर 2019 को आज पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज विवेकानंद सिंहा, के कुशल मार्गदर्शन में उप महानिरीक्षक ऑपस केरिपु कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक बीजपुर दिव्यांग पटेल, केरिपु0 229 कमाण्डेंट विवेक भड्राल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आवापल्ली विनोद मिंज के दिशा निर्देशन में थाना उसूर सें उप निरीक्षक वीरेंद्र क्षत्रिय सहायक सेनानी सुभाष चंद्र केरिपु 229 के हमराह जिला बल एवं केरिपु0 बल का सयुंक्त पार्टी नक्सली गस्त सर्चिग पर ग्राम टेकमेटला की ओर रवाना हुये थे।
सर्चिग के दौरान टेकमेटला के जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुआ। मुठभेड़ करीबन आधे घंटे तक चली। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान मौके से एक नक्सल शव, बरामद हुआ एवं मौके से एक भरमार बंदूक, नक्सल सामग्री एवं नक्सली साहित्य बरामद हुआ ।