छत्तीसगढ़ : रायपुर परमजीत सिंह गांधी के विरूद्ध 04 अलग – अलग जे.एम.एफ.सी. न्यायालयों द्वारा अलग – अलग 20 प्रकरणों में धारा 138 एन.आई.ए. एक्ट के तहत् स्थायी वारंट जारी किया गया था। चूंकि प्रकरण में आरोपी लगातार फरार चल रहा था एवं बार – बार अपना स्थान एवं लोकेशन बदलता था। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच व थाना देवेन्द्र नगर की टीम द्वारा आरोपी के संबंध में पतासाजी प्रारंभ किया जाकर मुखबीर लगाने के साथ – साथ तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे थे, इसी दौरान टीम को आरोपी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई जिस पर टीम द्वारा आरोपी परमजीत सिंह गांधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपी के विरूद्ध सबसे पुराना प्रकरण 06 वर्ष पूर्व वर्ष 2012 का है।सभी वारंट है थाना देवेन्द्र नगर के।
गिरफ्तार आरोपी – परमजीत सिंह गांधी पिता गुरूदयाल सिंह गांधी उम्र 49 साल निवासी भारत माता स्कुल के पास टाटीबंध आमानाका रायपुर।