रायपुर : 01 अक्टूबर 2019 ,महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में ‘जागब वोटर ‘ कार्यक्रम के तहत शपथ का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं । इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के अधिकार के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी कलेक्टर और सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्य की समस्त ग्राम पंचायतों की बैठक एवं ग्राम सभाओं में मतदान के अधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने हेतु ग्रामीणों को शपथ दिलायी जायी । इन बैठकों में निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए समय अनुसूची और प्रक्रिया का प्रचार प्रसार भी किया जाये । आयोग ने यह भी निर्देश दिये हैं कि समस्त शासकीय कार्यालय और अशासकीय संगठन भी गांधी जयंती के अवसर पर जाबो कार्यक्रम के तहत शपथ ले तथा निर्वाचक नामावली प्रक्रिया का प्रचार प्रसार करे ।