ख्वाजा चिश्ती की दरगाह पहुंचे डॉ. महंत, पेश की चादर

Uncategorized

छत्तीसगढ़ :  प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कैम्पेन कमेटी के चेयरमेन पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. चरणदास महंत चुनावी अभियान के बाद धार्मिक व तीर्थ स्थलों के भ्रमण पर हैं।

वे वृंदावन में राधा माधव महोत्सव में धर्मपत्नि श्रीमती ज्योत्सना महंत, पुत्र सूरज महंत के साथ शामिल हुए एवं बांके बिहारी के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त किया। अगले क्रम में डॉ. महंत अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्द्ीन चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे और जियारत की । उन्होंने ख्वाजा की दरगाह पर छत्तीसगढ़ के अमन चैन की दुआ करते हुए चादर पेश की। इस दौरान डॉ. महंत के साथ श्रीमती ज्योत्सना महंत, पुत्र सूरज महंत व अन्य भी उपस्थित थे। ख्वाजा की दरगाह पर पहुंचे डॉ.महंत का इस्तेकबाल दरगाह कमेटी के लोगों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *