नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़

Uncategorized

छत्तीसगढ़ : सुकमा नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 से 8 नक्सली मारे गए हैं। जबकि मुठभेड़ के दौरान 2 डीआरजी के जवान भी शहीद हो गए हैं। सुकमा के किस्टाराम थाना इलाके में सकलार गांव के पास एसटीएफ और डीजारजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों में उनका आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में डीआरजी के दो जवान शहीद हुए,वहीं नक्सलियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उनके 7-8 साथी सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में मारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *