केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते खैरागढ़ उपचुनाव में करेंगे जनसंपर्क

Uncategorized

रायपुर। केन्द्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा स्थापना दिवस के अवसर एवं खैरागढ़ विधानसभा में जनसंपर्क करने छत्तीसगढ़ आ रहे है। केन्द्रीय मंत्री  कुलस्ते अपने निधारित कार्यक्रम के मुताबिक 6 अप्रैल की सुबह 08ः20 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सुबह 09 बजे शामिल होने के बाद खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री  कुलस्ते कल दोपहर 12 बजे ग्राम चोभर, दोपहर 01 बजे ग्राम रामपुर, दोपहर 02 बजे ग्राम साल्हेवारा, दोपहर 03 बजे ग्राम मोहगांव एवं शाम 04 बजे पैलीमैटा साल्हेवारा मंडल में जनसंपर्क करेंगे। जनसंपर्क कर केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते  रायपुर आकर विश्राम पश्चात रात्रि 09ः15 बजे वापस दिल्ली रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *