दिल्ली के BJP नेता ने सदस्यता दिलाने के नाम पर रायपुर के व्यापारी से 5 लाख की ठगी करने का आरोप, रायपुर पुलिस से शिकायत

Uncategorized

रायपुर। दिल्ली में नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटीज (राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग) में सदस्य पद दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी का आरोप सामने आया है। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के शंकर नगर निवासी एक बड़े व्यापारी ने दिल्ली के पूर्व पार्षद प्रमोद झा, चंदन झा और संसद भवन में कार्यरत एक ज्वाइंट सेक्रेटरी के खिलाफ खम्हारडीह थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पद दिलाने का भरोसा देकर उससे 5 लाख रुपये लिए गए, लेकिन न तो पद दिलाया गया और न ही रकम वापस की गई।

शिकायत के मुताबिक, एक बड़े व्यापारी ( एक बड़े राजनीति पार्टी से ताल्लुकात भी रखते हैं) की पहचान करीब सात साल पहले चंदन झा से हुई थी। चंदन झा कथित तौर पर उनके एक प्लाजा में कार्यालय संचालित करते थे। इसी दौरान दिल्ली के पार्षद प्रमोद झा से उनकी मुलाकात हुई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रमोद झा ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य पद दिलाने का आश्वासन दिया और इसके लिए 5 लाख रुपये की मांग की।

शिकायत कर्ता ने बताया कि व्हाटसअप पर यह सारी बातें झा से बातें की चैटिंग है और प्रमोद झा के सीधे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर का सबूत पुलिस को उपलब्ध कराया है । शिकायत कर्ता ने यह भी कहा कि 2 करोड़ की मांग किया था।

दो किस्तों में दिए 5 लाख रुपये

राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित व्यापारी के अनुसार, मार्च 2026 में उन्होंने प्रमोद झा के बताए बैंक खाते में 3 लाख रुपये और अप्रैल 2026 में 2 लाख रुपये ट्रांसफर किए। आरोप है कि एक महीने के भीतर काम पूरा कराने का भरोसा दिया गया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें सदस्य पद नहीं मिला।

शिकायतकर्ता का कहना है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। दिवाली के दौरान भी रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन शिकायत के अनुसार अब तक पैसे वापस नहीं किए गए।

संसद भवन ले जाकर भी पद दिलाने का दावा

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फरवरी 2026 में प्रमोद झा ने मिलने के लिए दिल्ली बुलाया था। वहां चंदन झा और प्रमोद झा उन्हें संसद भवन ले गए, जहां उनकी मुलाकात ज्वाइंट सेक्रेटरी अकील नफीस से कराई गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्हें बायोडाटा तैयार करने और पद दिलाने का भरोसा दिया गया था। इसके बाद भी न तो सदस्य पद मिला और न ही रकम वापस की गई।

पहले भी लोगों को झांसा देने का आरोप

पीड़ित ने थाना तेलीबांधा में दर्ज कराई,उसके बाद पीड़ित क्षेत्र खम्हरडीह में शिकायत में दावा किया है । शिकायत कर्ता ने बताया कि संबंधित लोगों द्वारा अन्य व्यक्तियों से भी इसी तरह पद दिलाने के नाम पर पैसे लेने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित लोगों से पूछताछ करने और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

फिलहाल यह मामला शिकायतकर्ता के आरोपों पर आधारित है। पुलिस की ओर से मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने या जांच की स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्षों का जवाब भी उपलब्ध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *