रायपुर: प्रसिद्ध समाज सेवी और शिक्षाविद प्रो. प्रभुदत्त खेरा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उसेंडी ने कहा कि प्रो. खेरा दधीचि की तरह थे। उन्होंने अपना सर्वस्व इस अंचल के वंचित आदिवासी जनों के हितार्थ समर्पित कर दिया। उसेंडी ने कहा कि प्रदेश के वनांचलों में शिक्षा और स्वास्थ्य की अलख जगाने वाले प्रो. खेरा सदैव हमारी स्मृतियों में रहेंगे। उसेंडी ने मानवता की सेवा को अपना अकेला ध्येय बना लेने वाले खेरा जी के प्रति भाजपा की ओर से विनम्र श्रद्धा सुमन समर्पित किया।