नई दिल्ली में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद, जनपथ-कर्तव्य पथ के आसपास 4 किमी के दायरे में प्रतिबंध

Uncategorized

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में मंजूरी दी है।जारी निर्देशों के मुताबिक, इंटरनेट सेवाओं पर यह प्रतिबंध 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार की मोबाइल इंटरनेट टेक्नोलॉजी को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।इस फैसले के तहत निर्धारित क्षेत्र में 24 घंटे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *