लखनऊ : इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग,17 हजार फीट की ऊंचाई पर खराब मौसम के बीच हुआ हादसा, पायलट की सूझबूझ से सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित।

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। घटना के बाद विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।जानकारी के अनुसार, घटना के समय विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। आकाशीय बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचने की खबर है।
स्थिति को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। घटना के संबंध में यात्रियों की स्थिति और विमान को हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी की पुष्टि की जानी बाकी है।