कोण्डागांव। शांति फाउंडेशन, कोण्डागांव में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। राजेश डाबी एवं सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष गणेश दुगा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुरिया समाज जिला कोण्डागांव के अध्यक्ष धनीराम सोरी, भतरा समाज अध्यक्ष कमरू राम, सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई के पदाधिकारी, केजू राम नेम, ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर सर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। न्यायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम रिगरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बैरागी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गायत्री साह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रम प्रताप चंद्रा तथा उपसंचालक समाज कल्याण विभाग ललिता लकड़ा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

समाज कल्याण विभाग के गीता पांडे, आर.के. जैन, गीता जैन, महेंद्र साहू, कांतिलाल साहू, मदन, शांति सलाम और योगेश्वर सलाम सहित विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने शांति फाउंडेशन के प्रभुजनों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। शांति फाउंडेशन के प्रभुजनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
आयोजन के दौरान प्रभुजनों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास देखने को मिला। शांति फाउंडेशन में स्वतंत्रता दिवस समारोह ने समानता, सम्मान, अपनापन और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। गणमान्य अतिथियों, समाज के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और फाउंडेशन के प्रभुजनों की सहभागिता से समारोह यादगार बन गया।a