BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव,CG में नई ऊर्जा के साथ एंट्री करेंगी स्मृति ईरानी

Uncategorized

रायपुर। भाजपा ने छत्तीसगढ़ संगठन के लिए बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

CG में नई ऊर्जा के साथ एंट्री करेंगी स्मृति ईरानी,छत्तीसगढ़ की नई प्रभारी बनते ही संगठन को देंगी नई दिशा.

स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद अब उनके प्रदेश दौरे और संगठनात्मक बैठकों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। उनके आने के साथ भाजपा संगठन में नई रणनीति और नई ऊर्जा देखने को मिल सकती है।

कांग्रेस के सामने भी बढ़ेगी राजनीतिक चुनौती!

स्मृति ईरानी के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। हालांकि, उनके प्रदेश दौरे की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है।

अब नजर इस बात पर है कि स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ में अपनी पहली संगठनात्मक बैठक कब करती हैं और उनका फोकस किन मुद्दों पर रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *