रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र (CBMD) द्वारा प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाने वाले इस वर्ष के ‘स्वदेशी मेला’ के आधिकारिक पोस्टर एवं ब्रोशर का विमोचन किया।स्वदेशी मेले का आयोजन जगदलपुर, बिलासपुर, रायपुर, भिलाई-दुर्ग, राजनांदगांव एवं अंबिकापुर में किया जाएगा। इन मेलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, कारीगरों, स्व-सहायता समूहों और स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जाएगा।

विमोचन कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल सहित अमरजीत सिंह छाबड़ा, युगबोध अग्रवाल, अमर बंसल, सुब्रत चाकी एवं जसप्रीत सलूजा उपस्थित रहे।इसके अलावा रायपुर से मनीषा सिंह, बिलासपुर से डॉ. सुशील श्रीवास्तव, डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, गुलशन ऋषि एवं अरुणा दीक्षित, राजनांदगांव से विष्णु साव, विनोद डड्ढा एवं योगेश बागड़ी, तथा भिलाई-दुर्ग से दिनेश पाटील, अजय भसीन एवं शंकर सचदेव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी मेले के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों और स्वदेशी उद्योगों को बड़ा प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेले गांव, गरीब और स्थानीय उद्यमियों तक उद्यमिता एवं स्वरोजगार के अवसर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले इन मेलों की तिथियों एवं स्थानों की विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।