नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, गिरोंग में इमिग्रेशन सेंटर और आसपास का इलाका जलमग्न,कैलाश यात्रा पर गया ईशा फाउंडेशन का समूह बाढ़ में फंसा, श्रद्धालुओं की जानकारी नहीं

Uncategorized

नेपाल और चीन (तिब्बत) की सीमा से लगे इलाकों में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। इस आपदा की चपेट में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया ईशा फाउंडेशन का एक समूह भी आ गया है। बताया जा रहा है कि वापसी के दौरान श्रद्धालु तिब्बत के गिरोंग स्थित इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद थे, तभी अचानक बाढ़ ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव के अनुसार, बाढ़ के बाद इमिग्रेशन सेंटर में मौजूद लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया गया है कि बाढ़ के पानी से इमारत और आसपास के कस्बे का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है।

सद्गुरु ने सोशल मीडिया पर घटना को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि चीन-तिब्बत के गिरोंग में भीषण बाढ़ आई है और उनका एक कैलाश यात्रा समूह इसकी चपेट में आ गया है। उन्होंने बताया कि समूह वापसी के दौरान इमिग्रेशन कार्यालय में मौजूद था, तभी अचानक बाढ़ आ गई।

घटना के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। राहत और बचाव कार्यों पर नजर रखने के लिए सद्गुरु के गिरोंग पहुंचने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, श्रद्धालुओं की संख्या और उनके “लापता” होने की आधिकारिक पुष्टि संबंधित प्रशासन या ईशा फाउंडेशन की ओर से होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *