बिहान की दीदियों ने रचा सफलता का नया इतिहास, ‘विष्णु भोग’ चावल की खुशबू से जीता लोगों का दिल

Uncategorized

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : 20 जून 2026,कलेक्टर श्री संतोष कुमार देवांगन ने बिहान समूह की महिलाओं की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाएं न केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि अपने उत्पादों के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के ऐसे प्रयास ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणादायक हैं तथा प्रशासन द्वारा स्व-सहायता समूहों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता की एक शानदार मिसाल जिले में देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर में बिहान समूह की दीदियों ने अपने उत्पादों की गुणवत्ता का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका।पेंड्रा स्थित मल्टीपर्पज असेंबली हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मलनिया महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा लगाए गए “अरपा बिहान ब्रांड विष्णु भोग चावल” के स्टॉल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। अपनी विशेष सुगंध, उत्कृष्ट गुणवत्ता और शुद्धता के कारण विष्णु भोग चावल ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया और देखते ही देखते स्टॉल से 68 किलोग्राम चावल की बिक्री हो गई।कार्यक्रम का सबसे खास पल तब आया जब पेंड्रा के प्रतिष्ठित नागरिक संदीप पाठक चावल की गुणवत्ता से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तत्काल 1 क्विंटल (100 किलोग्राम) विष्णु भोग चावल का ऑर्डर दे दिया। यह बड़ा ऑर्डर न केवल उत्पाद की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है, बल्कि स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पादों के प्रति लोगों के बढ़ते भरोसे को भी दर्शाता है।बिहान समूह की महिलाओं की यह सफलता बताती है कि यदि अवसर और मंच मिले तो ग्रामीण महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा भी दे सकती हैं। आज ये महिलाएं अपने परिश्रम, नवाचार और गुणवत्ता के दम पर बाजार में मजबूत पहचान बना रही हैं और महिला सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही हैं।बिहान की दीदियों की यह उपलब्धि ग्रामीण आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों की बढ़ती ताकत का जीवंत उदाहरण बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *