छत्तीसगढ़ शासन का प्रशासनिक फेरबदल: राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के हुए तबादले, नई पदस्थापना जारी

Uncategorized

रायपुर, 27 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ शासन का प्रशासनिक फेरबदल: राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के हुए तबादले, नई पदस्थापना जारी।

छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में 6 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। तबादले के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।इस फेरबदल में नगरीय प्रशासन एवं विकास, जिला पंचायत, श्रम विभाग और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से जुड़े पदों में बदलाव किया गया है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में एक साथ दो अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।आदेश के अनुसार, देवनारायण कश्यप, जो वर्तमान में नगर पालिक निगम अंबिकापुर के आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।शासन ने प्रशासनिक कार्यों में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कामकाज को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाना है।

छत्तीसगढ़ शासन का प्रशासनिक फेरबदल: राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के हुए तबादले, नई पदस्थापना जारी।लोक सेवा आयोग मे एक साथ दो लोगों की पोस्टिंग किया गया हैw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *