नेपाल : बाढ़ और भूस्खलन से मची भीषण तबाही के बीच नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में 5.2 तीव्रता के बराबर भूकंपीय गतिविधि दर्ज की गई। शुरुआती तौर पर इसे भूकंप माना गया था, लेकिन बाद के USGS विश्लेषण में सामने आया कि यह घटना बड़े पैमाने पर ग्लेशियर/बर्फ और मलबे के धंसने से पैदा हुई थी।
यह घटना कोदारी के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में हुई, जहां पहले से ही भारी बाढ़ और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा रखी है। राहत और बचाव अभियान के बीच इस घटना ने प्रभावित इलाकों में चिंता और बढ़ा दी है।
नेपाल में इस आपदा से अब तक कम से कम 157 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी, जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं। ताजा रिपोर्टों के अनुसार नेपाल और तिब्बत दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं और बचाव अभियान जारी है।