सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी इलाके से 23 हथियार, 492 जिंदा कारतूस और 240 जिलेटिन स्टिक बरामद की गईं।डम्प से 6 बीजीएल लॉन्चर, 5 देशी हैंड ग्रेनेड और 18 किलो गन पाउडर भी मिला।आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली इंटेलिजेंस पर जिला बल, DRG और बस्तर फाइटर्स ने संयुक्त कार्रवाई की।