रायपुर पुलिस (ग्रामीण) का होली स्पेशल मेगा, एक्शन223 वारंट तामील, 613 पर कार्रवाई — असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप

Uncategorized

रायपुर, 03 मार्च 2026।होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए रायपुर पुलिस (ग्रामीण) ने बड़ा और सख्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में जिले के संवेदनशील थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक दबिश दी गई।

अभियान के दौरान माना, मंदिर हसौद, आरंग, धरसींवा, अभनपुर, गोबरानवापारा, राखी, विधानसभा, खरोरा और तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्रों में समन्वित कार्रवाई की गई। राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने वारंट तामिली, निगरानी बदमाशों की चेकिंग, संदिग्धों की धरपकड़ और यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की।

🔴 अभियान की बड़ी उपलब्धियां223 वारंट तामील कर न्यायालयीन आदेशों का पालन सुनिश्चित :-

(1) -119 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई

(2) -01 आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

(3) -12 मामलों में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

(4) -99 लोगों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई

(5) -158 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई

(6)-06 आरोपियों पर जुआ/सट्टा अधिनियम के तहत कार्रवाई

(7) 49 गुण्डा/निगरानी बदमाशों और 18 चाकूबाज प्रवृत्ति के लोगों की सघन चेकिंग

👉 इस पूरे विशेष अभियान में विभिन्न अधिनियमों के तहत कुल 613 व्यक्तियों/प्रकरणों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।

त्योहार पर शांति बनाए रखने की अपील:-

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

संदेश साफ है :— कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि होली खुशियों और सुरक्षा के साथ मनाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *