गौवंश की हत्या कर मांस बनाने की तैयारी, दो आरोपी गिरफ्तार : ssp लाल उमेद सिंह

Uncategorized

जशपुर। जसपुर SSP लाल उमेद सिंह ने बताया है कि चौकी पंडरा पाठ क्षेत्र के ग्राम सोनगेरसा में गौवंश की हत्या कर उसका मांस बनाने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृत गौवंश के साथ हत्या और मांस काटने में इस्तेमाल डंडा व छुरी भी बरामद की है।पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त को ग्राम सोनगेरसा निवासी सुनीता यादव ने चौकी पंडरा पाठ में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को गांव का ही आरोपी विफा राम एक गौवंश को लकड़ी के डंडे से पीट रहा था। गौवंश के जोर-जोर से आवाज करने पर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी।मौके पर पहुंचने पर महिला के पति ने देखा कि एक गौवंश मृत अवस्था में पड़ा था और आरोपी मांस के लिए उसकी खाल निकाल रहे थे। विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत गौवंश का पंचनामा तैयार कर उसे कब्जे में लिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना से जुड़े दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा व छुरी जब्त की।पुलिस पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विफा राम (55), निवासी सोनगेरसा और उगीत रवि (56), निवासी गायबूडा को गिरफ्तार किया गया।

दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा बीएनएस की धारा 325 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।कार्रवाई में चौकी प्रभारी पंडरा पाठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी, प्रधान आरक्षक आदित्य कुमार साय, आरक्षक बिलचुस लकड़ा और राम प्रसाद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ब्रेकिंग जशपुरजशपुर में गौवंश की हत्या कर मांस बनाने की तैयारी, दो आरोपी गिरफ्तार।पंडरा पाठ चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनगेरसा में पुलिस की कार्रवाई।पुलिस ने मृत गौवंश के साथ छुरी और डंडा किया जब्त।दोनों आरोपियों पर पशु संरक्षण, पशु क्रूरता और BNS की धाराओं में केस दर्ज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *