बीजेपी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बने छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, संगठन ने एक बार फिर सौंपी जिम्मेदारी

Uncategorized

रायपुर। वर्तमान में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्षदीपक म्हस्के वर्तमान में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) के अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के सोशल मीडिया संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक भूमिका को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। संगठन ने ek बार फिर से विशवास जताया है.l

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया तंत्र को और मजबूत करने की दिशा में इसे अहम नियुक्ति माना जा रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद नितिन नवीन संगठन को नई दिशा देने और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में नए चेहरों को आगे लाने पर जोर दे रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ से दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया की कमान दी गई है।‘सोशल मीडिया सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी’नियुक्ति के बाद ईटीवी भारत से बातचीत में दीपक म्हस्के ने कहा कि भाजपा का सोशल मीडिया सेल केवल सूचनाएं साझा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि जनता और सरकार के बीच मजबूत संवाद और संपर्क की कड़ी है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता की अपेक्षाओं और प्रतिक्रियाओं को संगठन तक पहुंचाना भी महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रम और गलत सूचनाओं को रोकना भी डिजिटल तंत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कुछ लोग भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं, लेकिन सच लंबे समय तक दबा नहीं रह सकता।

पार्टी का प्रयास तथ्यपरक और प्रभावी डिजिटल संचार के जरिए ऐसे भ्रम को दूर करना होगा।पीएम मोदी के भरोसे और नितिन नवीन के नेतृत्व में काम करने की बातदीपक म्हस्के ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भरोसा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से दी गई जिम्मेदारी उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस लक्ष्य के साथ भूमिका तय की है, उसे पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।उन्होंने नितिन नवीन के युवा नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके साथ काम करने का अवसर मिलना महत्वपूर्ण है।

संगठन की ओर से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।डिजिटल कम्युनिकेशन को नई धार देने पर जोरदीपक म्हस्के ने कहा कि वर्तमान दौर में राजनीति और जनसंचार में डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में भाजपा के डिजिटल संचार तंत्र को और मजबूत करना, सूचना के प्रभावी प्रसार के साथ नई तकनीक और डिजिटल माध्यमों का बेहतर इस्तेमाल करना प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति के इस दौर में संगठन के स्तर पर जो भी आवश्यक कदम होंगे, उन पर काम किया जाएगा। उनका लक्ष्य पार्टी के डिजिटल संचार तंत्र को मजबूत करते हुए उसे समय की जरूरतों के अनुरूप और प्रभावी बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *