रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के जोन -5 के जोन कमिश्नर चन्दन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज नगर निगम के जोन 5 के तहत आने वाले ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड के मंगल बाजार कन्टेनमेन्ट जोन एरिया के औचक निरीक्षण के दौरान कन्टेनमेन्ट एरिया से बाहर निकलने पर संयुक्त कलेक्टर एवं इंसिडेंट कमांडर संदीप अग्रवाल द्वारा सम्बंधित युवक पर एफ.आई.आर. कराया कराया । आश्रम के पास बने कोविड कंट्रोल रूम के सामने ही कन्टेनमेन्ट क्षेत्र में स्कूटी से घुसते देखने पर यह कार्यवाही की गई ।