दिल्ली में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समय-सीमा फिर बढ़ी, अब 17 अगस्त तक होगा घर-घर सत्यापनन

Uncategorized

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समय-सीमा दूसरी बार बढ़ा दी है। अब बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) 17 अगस्त तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची 24 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 24 अगस्त से 23 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने या आपत्तियां दर्ज कराने के लिए दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।

आयोग ने इन दावों और आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर निर्धारित की है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 27 अक्तूबर को दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।निर्वाचन आयोग का कहना है कि समय-सीमा बढ़ाने का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित करना और मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *